Breaking News

ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, नहीं मिल रहे ऑटो-टैक्सी, संभलकर निकलें बाहर….

नई दिल्ली,ट्रैफिक नियम संशोधन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के खिलाफ गुरुवार को यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) ने एक दिन के हड़ताल का आह्वान किया है. इस हड़ताल के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ये पीसीएस अफसर बनीं मिसेज इंडिया 2019….

 पूरे दिल्ली-एनसीआर में व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। इसलिए अगर आप आने-जाने के लिए ऑटो-टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं तो आपका सफर मुश्किलों से भरा हो सकता है। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने यह हड़ताल बुलाई है।  एसोसिएशन चेयरमैन हरीश सभरवाल ने बताया कि दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हड़ताल रहेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

ऑटो, टैक्सी, बस, ट्रक, टैम्पो, ग्रामीण सेवा, स्कूल कैब,  मिनी आरटीवी बस, काली-पीली टैक्सी के चालक हड़ताल में शामिल होंगे। ऐप आधारित टैक्सी भी इस हड़ताल का हिस्सा बनेंगी। भारतीय मजदूर संघ की ऑटो-टैक्सी यूनियन के महामंत्री राजेंद्र सोनी ने बताया कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में 40 से अधिक संगठन एक मंच पर आकर हड़ताल कर रहे है।

कुत्ते की मौत पर रक्षा मंत्री दुखी, पूरे सम्मान के साथ हुई विदाई

 रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि नोएडा में कई कंपनियों और इंडस्ट्री ने भी आज काम नहीं करने का ऐलान किया है। साथ ही कुछ स्कूलों में गुरुवार को होने वाली परिक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

 दिल्ली एनसीआर के कई निजि स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लोगों को इस हड़ताल की वजह से आने जाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन और भत्ता…

दिल्ली में 90 हजार ऑटो और पौने तीन लाख टैक्सी चलती हैं। आजादपुर मंडी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी इस हड़ताल का हिस्सा हैं। दिल्ली सरकार को दूसरे राज्यों की तरह यातायात नियम तोड़ने पर बढ़ी जुर्माना राशि को कम करना चाहिए। वाहन संचालकों का कहना है कि बढ़ी जुर्माना राशि का खामियाजा चालकों और व्यावसायिक वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा  सरकार से मांग है कि वह जुर्माना राशि कम करें। गरीब चालक इतनी अधिक जुर्माने की राशि वहन नहीं कर सकता है।

जब इंसान के सिर पर निकल आया ‘सींग’, मामला देख डॉक्टर भी रह गए हैरान….

हड़ताल में स्कूली बसों के चालक भी शामिल होंगे, इसलिए दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर स्कूलों ने गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की है। दिल्ली स्कूल कैब वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने बताया कि अभिभावकों को हड़ताल की जानकारी दे दी गई है। दिल्ली में पांच हजार स्कूल कैब पंजीकृत हैं लेकिन बिना पंजीकरण के भी बड़ी संख्या में कैब सड़कों पर दौड़ती है।  जो इस चक्का जाम में शामिल होंगी। जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, पश्चिम विहार और यमुनापार के कई इलाकों में स्कूलों ने छुट्टी भी घोषित कर दी है।

यूपी का पहला रोप-वे इस जिले मे हुआ शुरू, अब नही चढ़नी पड़ेंगी सैकड़ों सीढ़ियां

अब रेलवे फ्री में रिचार्ज करेगा, आपका मोबाइल नंबर

700 रुपये महीने में इंटरनेट, मुफ्त फोन कॉल, एचडी टीवी और डिश….

लखनऊ में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए, उठाया गया ये बड़ा कदम

शिक्षक और स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी ये खास सलाह….