आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर बने, महेंद्र सिंह धोनी

हैदराबाद,  महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। चेन्नै सुपर किंग्स  के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

यूपी में निकली हजारों पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन…

मात्र 850 रुपये में अपने दुश्मन के साथ कर सकतें है ये काम….

रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा का कैच पकड़कर धोनी ने यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने आईपीएल में विकेट के पीछे अब 132 शिकार कर लिए हैं। उन्होंने इसमें 94 कैच और 38 स्टंप किए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा जिनके नाम 131 शिकार थे। इसमें 101 कैच और 30 स्टंप हैं।

खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ किया ये काम,वीडियो हुआ वायरल..

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी,जल्द करें आवेदन…

इस मैच से पहले धोनी के नाम 130 शिकार थे। उन्होंने पहले शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक का कैच लपका इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच कर टॉप स्थान पर कब्जा किया। आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार की बात करें तो रॉबिन उथप्पा 90 (58 कैच, 32 स्टंप्स) के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं चौथे स्थान पर पार्थिव पटेल हैं, जिनके नाम 139 मैचों में 82 शिकार हैं जिसमें 66 कैच और 16 स्टंप्स हैं।

Related Articles

Back to top button