Breaking News

टोक्यो ओलम्पिक टलने के कारण अब यहां रखी जायेगी ओलम्पिक ज्योति

टोक्यो,  टोक्यो ओलम्पिक 2021 तक स्थगित किये जा चुके हैं लेकिन जापान पहुंच चुकी ओलम्पिक ज्योति एक महीने तक फुकुशिमा में प्रदर्शित की जायेगी जिसके बाद इसे टोक्यो में ही रखा जाएगा।

अमेरिका से लौटी आईस हॉकी टीम की दो महिला खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

ओलम्पिक ज्योति यूनान के प्राचीन शहर एथेंस से गत 20 मार्च को जापान पहुंची थी। ओलम्पिक ज्योति को अप्रैल में फुकुशिमा के जे-गांव में प्रदर्शित किया जायेगा। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान कोरोना वायरस से सावधानी का पूरा ख्याल रखा जाएगा ताकि इस खतरनाक वायरस का फैलाव नहीं हो सके। यदि भारी भीड़ उमड़ती है तो इस प्रदर्शन को निलंबित कर दिया जाएगा।

ज्योति को फुकुशिमा से वापस टोक्यो लाया जाएगा लेकिन टोक्यो आयोजकों ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि इसे कहां रखा जाएगा।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार मे आयी बड़ी गिरावट