फिट इंडिया संग दौड़ी दिल्ली

नई दिल्ली,  कहते हैं स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की बुनियाद होता है| अगर आप फिट रहेंगे तभी तो समाज और देश फिट रहेगा| इसी मकसद से इंडियन आर्मी ने आज टॉफी रन मैराथन आयोजित किया| जिसमे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भाग लिया | उन्होंने इस अवसर पर मेडस्केप इंडिया के फिट इंडिया कैम्पेन को सराहा और कहा कि फिट इंडिया कैम्पेन की चेयरपर्सन डॉ. सुनीता दुबे इस कैम्पेन के जरिये बहुत अच्छा काम कर रही हैं | वह इसी तरह आगे अच्छा काम करते रहें मेरी यही शुभकामना है| कपिल देव ने इस अवसर पर इंडियन आर्मी को बधाई दी|  साथ मैराथन में भाग लेने आये सभी धावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी तरह स्वस्थ रहे फिट रहें और दूसरों को फिट रहने के लिए प्रेरित करें, क्यूंकि जब फिट रहेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया| दौड़ में तकरीबन 7 से 8 हजार लोगों ने हिस्सा लिया| जिनमें स्त्री, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे| कार्यक्रम के बाद सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई| साथ ही धनराशि भी दी गई|
इस अवसर पर जानी-मानी रेडिओलॉजिस्ट और फिट इंडिया कैम्पेन की चेयरपर्सन डॉ. सुनिता दुबे ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बड़े गर्व का अवसर है कि भारतीय सेना के साथ हमारी मेडिकल फ्रेटर्निटी/ सोसायटी शामिल है| टेरिटोरियल आर्मी और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया| हमारा संगठन भविष्य में मुंबई में होने वाले आठवे मेडस्केप इंडिया नेशनल अवार्ड में दिए किये जाने अवार्ड में एक अवार्ड भारतीय सेना के तीनो संगठन को समर्पित करेगी| यह अवार्ड देश की रक्षा में जुटी भारतीय सेना के नाम होगा और फिटनेस व हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए भी। मेडस्केपइंडिया 14 साल से समाजिक कल्याण के कार्यों में जुटी हुई है| इससे पहले मेडस्केपइंडिया ने तमाम जागरुक्ता अभियान चलाए मसलन ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’, ‘बाल शिक्षा’, एचआईवी गो अवे’, ‘एचआईवी अवेयरनेस’ प्रिवेंटिव मेडिकल कैम्प, ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन, मिलियंस स्माइल्स वीमेन एम्पॉवरमेंट आदि| इसके अलावा हमारा एक और महत्वपूर्ण अभियान था “अनोखीपहल” , जिसके तहत स्वास्थ्य, साफ़-सफाई और समाज में सुख-सुविधाओं से वंचित वर्ग को उचित और सही रहन-सहन आवंटित करना था|       फिटइंडिया शपथ भारतीय सेना, भारत के एथलेटिक फेडरेशन की मेडस्केपइंडिया की पहल को प्रेरित करती है| राष्ट्रीय मैराथन की ग्रैंड ओपनिंग लोगों को उनके जीवन में खेल और फिटनेस  के महत्व को बताती है और उन्हें फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती है| क्योकि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है| हमारे देश के संपूर्ण विकास के लिए खेलकूद और फिटनेस बहुत अहम है|
फिटइंडिया संकल्प डॉक्टर्स और एकसमान मष्तिष्क वाली लोगों द्वारा स्वैच्छिक योगदान है, समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए| इसका उद्देश्य लोगों को बीमारियों से बचने के लिए अच्छी सेहत का महत्व बताना और जागरूक करना है| ताकि वो किसी भी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आने से बचे सकें| फिट इंडिया लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है| इसके लिए वह समय-समय पर मेडिकल कैंप्स, ऑर्गन डोनेशन ड्राइव, होल्डिंग मेडिकल कॉन्फ्रेन्सेस और ट्रेनिंग वर्कशॉप्स कराती है| मेडस्केपइंडिया शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना करती है| इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है| ताकि समय से पहले ही जानलेवा बीमारियों का निवारण हो सके| यह अभियान लोगों को मानसिक और शारीरिक फिटनेस सिखाता है| साथ ही समाज में परोपकार की प्रथा को विकसित करता है| इतना ही नहीं समाज के हर वर्ग को फिटइंडिया के साथ मिलकर फिट होने के लिए प्रोत्साहित करता है| मेडस्केप इंडिया की ओर से डॉ सुनीता दुबे ने टाफी रन मैराथन में भाग लेने आये सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया।
आभा यादव