Breaking News

भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधि का चुनाव सम्पन्न

लखनऊ ,  भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत सांगठनिक 97 जिलों में आज जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न हो गये। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बूथ अध्यक्ष, बूथ समितियों तथा मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी आज पूरी हो गयी।

प्रदेश में 2346 पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया जबकि प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के लिए 1073 नामांकन हुए। प्रदेश में जिलाध्यक्ष के लिए सबसे अधिक 61 नामांकन सहारनपुर जिले में हुए तथा सबसे कम दो नामांकन बरेली जिले में हुए।

उन्होने बताया कि आगामी दिनों में प्रदेश मुख्यालय से जिलाध्यक्षों व प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के नाम घोषित किये जायेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री ;संगठन सुनील बंसल के साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन तथा प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी त्रयम्बक त्रिपाठी व वाईपी सिंह ने दिन भर जिलाध्यक्षों के चुनाव पर बारीकी से नजर रखी।