Breaking News

आम चुनावों में अपनी स्थिति परखने के लिए, पार्टियां करा रही सर्वे

नई दिल्ली,  चुनाव से ठीक पहले देश के सियासी मूड को भांपने के लिये ज्यादातर दल चुनावी सर्वे करातें हैं। इससे जहां राजनैतिक दलों को जनता का मिजाज जानने मे मदद मिलती है, वहीं चुनाव मे अपनी स्थिति का अंदाजा लग जाता है।

आगामी लोकसभा चुनाव अब नजदीक है और सभी राजनैतिक पार्टियां सीटों को गुणा-भाग में जुटी हैं। ज्यादातर दलों  ने तो आम चुनावों में अपनी स्थिति परखने के लिए सर्वे भी करा लिया है।

हाल ही मे हुये एक सर्वे ने बताया कि प्र‍ियंका गांधी के राजनीति में आने से कांग्रेस को देश भर में फायदा होगा और उनके खिलाफ बयानबाजी का बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ेगा।

सर्वे के मुताबिक, 50 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी फेल हो गए, इसलिए प्र‍ियंका आईं।  प्र‍ियंका किसका नुकसान करेंगी? इस सवाल के जवाब में 52 फीसदी लोगों ने बीजेपी का नाम लिया, 32 फीसदी ने कहा- महागठबंधन और आठ फीसदी बोले- किसी का नहीं।

भाजपा के एक और  सर्वे के नतीजे भाजपा के लिए ही चिंता का सबब बन गए हैं। दरअसल सर्वे में पता चला है कि भाजपा को आगामी आम चुनावों में पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले कई सीटों का नुकसान हो सकता है। भाजपा के सर्वे के नतीजों के अनुसार, पार्टी को उत्तर प्रदेश में 51 सीटों का नुकसान होने की बात सामने आयी है।