आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद देगा।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज यहां सभी कांग्रेस विधायकों ने मिलकर यह फ़ैसला लिया है। कांग्रेस विधायक दल निजी कोष से शहीद किसानों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए देंगे। साथ ही भविष्य में ऐसे परिवारों की हरसम्भव मदद के प्रयास जारी रहेंगे। किसान परिवारों को अधिकाधिक मदद पहुंचाने के प्रयास किये जाएंगे।

श्री हुड्डा ने प्रदेश सरकार से भी किसान आंदोलन के दौरान दम तोड़ने वाले किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती है तो भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह काम किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इंडियन नेशनल लोकदल-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार के दौरान हुए कंडेला कांड के बाद जब राज्य में हुड्डा सरकार बनी थी तो उसने कंडेला कांड के शहीद परिवारों को आर्थिक मदद और नौकरियां दी थीं।