Breaking News

हरियाणा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, मंत्री बनने की दौड़ मे ये सबसे आगे

चंडीगढ़,  मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बृहस्पतिवार को होगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

खट्टर (65) ने 27 अक्टूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मौजूदा मंत्रिमंडल में केवल यही दो सदस्य हैं।

प्रवक्ता ने  बताया, ‘‘हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य बृहस्पतिवार को हरियाणा राजभवन में राज्य के मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।’’

हरियाणा मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 14 सदस्य हो सकते हैं।

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

सूत्रों ने बताया कि भाजपा और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) पहले विस्तार में राज्य के सभी वर्गों और क्षेत्रों को व्यापक प्रतिनिधित्व देने पर विचार कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि जजपा को दो मंत्रिपद मिलने की संभावना है। एक या दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। भाजपा के छह मंत्री हो सकते है।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये गये।

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें मिली थी जबकि जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 31 सीटों पर विजय हासिल की थी जबकि इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली थी।

भाजपा ने राज्य में जजपा की मदद से सरकार बनाई थी।

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें

सबसे बड़ी खबर, विवादित जगह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया

चौटाला ने यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। चौटाला ने खट्टर के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि मुख्यमंत्री के साथ विभागों के आवंटन पर भी चर्चा हुई।

भाजपा की ओर से छह बार के विधायक अनिल विज, कुंवर पाल, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा , दीपक मंगला, घनश्याम सराफ, बनवारी लाल और कमल गुप्ता मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।

जजपा की ओर से राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह या अनूप धानक मंत्री बनाये जा सकते है। निर्दलीय विधायकों रणजीत सिंह चौटाला और बलराज कुंडू को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर शिया वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की….

अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा,जानिए

मुलायम सिंह यादव पर नरम हुई मायावती,किया ये बड़ा काम………