मोबाइल के विवाद में युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या

हमीरपुर,  उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में बुधवार को मोवाइल को लेकर हुए विवाद में बडी बहिन ने आग लगाकर आत्म हत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मौदहा कस्वा निवासी उदयराज की चार पुत्रिया है जिसमें सबसे बड़ी बेटी प्रज्ञा(14) हाईस्कूल में पढ़ती है। वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। तभी छोटी वहिन ने उससे मोबाइल मांगा लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनोें में विवाद होने लगा।

उन्होंने बताया कि आक्रोशित प्रज्ञा घर के अन्दर जाकर केरोसीन डालकर आग लगा ली जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि परिजन जबतक समझ पाते तबतक उसकी झुलसकर मृत्यु हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button