यूपी मे गुटखा फैक्ट्री पर पड़ा छापा, फैक्ट्री संचालक पिता- पुत्र रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ , उत्तर प्रदेश में बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम एक गुटखा फैक्ट्री में छापा मारकर फैक्ट्री संचालक पिता- पुत्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया की सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र कुमार सिंह ने आज नगर के चमरौडी चौराहे पर स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में दल बल के साथ छापामारकर गुटखा बना रही दो मशीनें और मौके से दो बोरा गुटका व भारी मात्रा में तंबाकू आदि बरामद किया।

फैक्ट्री के संचालक प्रमोद कुमार गुप्ता तथा उसके पिता को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र ने बताया कि मौके पर पकड़े गए फैक्ट्री संचालक व उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button