Breaking News

इन इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान

भोपाल, मौसम के बदले मिजाज के बीच आज मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे, जिसके चलते रवी की फसलें प्रभावित हुयी है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बने प्रति चक्रवात और दक्षिण तथा उत्तरी हवाओं के आपस में मिलने के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ। इसके चलते प्रदेश के रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर नरसिंहपुर सहित अन्य स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना है। बारिश और ओले के कारण रवी की फसलें, गेंहू, चना, सरसौ और मसूर की फसलों को नुकसान हुआ है।

विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, रीवा, शहड़ोल, जबलपुर और होशंगाबाद के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक की स्थिति बन सकती है। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले एक से दो दिन में पूर्वी मध्यप्रदेश में इसी तरह की गतिविधियाें के बने रहने के आसार हैं।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में सुबह आंशिक बादल देखे गए। हालांकि बाद में हल्की धूप खिल गयी। यहां आगामी चौबीस घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 18़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें कल की तुलना में आधा डिग्री की गिरावट हुयी है।