Breaking News

उत्तर प्रदेश मे मंत्रियों के विभागों मे भारी फेरबदल, किसी का कद बढ़ा तो किसी का घटा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मे मंत्रिमंडल के विस्तार के दूसरे दिन गुरुवार देर रात मंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिये गए हैं।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को गोरखपुर दौरे से वापस लौटने के बाद प्रस्तावित विभागों को मंजूरी दे दी।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों को लेकर राज्यपाल से मंत्रणा की थी।

विभागों के बंटवारे में जहां कुछ मंत्रियों के विभाग बदलकर उनका कद घटा दिया गया है, वहीं कई मंत्रियों को महत्व भी दिया गया है।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले की तरह गृह समेत कुल 37 विभाग अपने पास रखे हैं।

मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटन और महिला कल्याण भी अपने पास रखे थे, जिसे हटा दिया है, लेकिन प्रोटोकाल अपने पास ले लिया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, रमापति शास्त्री और मुकुट बिहारी वर्मा के विभाग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

केंद्र की तर्ज पर जल शक्ति विभाग का गठन किया गया है जिसे डॉ. महेंद्र सिंह को सौंपा गया है।

इसमें सिंचाई समेत जल से संबंधित सभी विभागों को शामिल किया गया है।

वित्त विभाग सुरेश खन्ना को सौंपा गया है, जबकि उनका विभाग नगर विकास को आशुतोष टंडन को दिया गया है।

जय प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

सिद्धार्थनाथ सिंह और नंदगोपाल गुप्ता नंदी के महत्वपूर्ण विभाग ले लिये गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे सिद्धार्थनाथ सिंह को खादी मंत्रालय दिया गया है।

अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया है।

भूपेंद्र चौधरी पंचायतीराज मंत्री होंगे।

चेतन चौहान से खेल लेकर स्वतंत्र प्रभार के उपेंद्र तिवारी को दिया गया है।

इस बार मुख्यमंत्री ने कुछ राज्यमंत्रियों को विभाग न देकर अपने से सम्बद्ध रखा है।

वहीं, सुरेश राणा का गन्ना विकास विभाग उनके पास ही रखा गया है।

1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  : गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिजकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित, परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप विभाग, प्रोटोकाल।

उपमुख्यमंत्री 
2. केशव प्रसाद मौर्य : लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम।
3. उपमुख्यमंत्री : डॉ. दिनेश शर्मा – माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी।

कैबिनेट मंत्री

1-सूर्यप्रताप शाही : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान।
2-सुरेश कुमार खन्ना : वित्त, संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग।
3-स्वामी प्रसाद मौर्य : श्रम, सेवायोजन, समन्वय।
4-सतीश महाना : औद्योगिक विकास।
5-दारा सिंह चौहान : वन, पर्यावरण व जंतु उद्यान।
6-रमापति शास्त्री : समाज कल्याण व अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण।
7-जय प्रताप सिंह : चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिक्षा कल्याण।
8-ब्रजेश पाठक : विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।
9-लक्ष्मी नारायण चौधरी : पशुधन, मत्स्य व दुग्ध विकास।
10-चेतन चौहान : सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा।
11-श्रीकांत शर्मा : ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
12-राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह : ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास।
13-सिद्धार्थ नाथ सिंह : खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन।
14-मुकुट बिहारी वर्मा : सहकारिता।
15-आशुतोष टंडन : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
16-नंदगोपाल गुप्ता नंदी : नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज।
17-डॉ. महेंद्र सिंह : जल शक्ति।
18-सुरेश राणा : गन्ना विकास, चीनी मिलें।
19-भूपेंद्र सिंह : पंचायती राज।
20-अनिल राजभर : पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण।
21-राम नरेश अग्निहोत्री : आबकारी, मद्यनिषेध।
22-कमल रानी वरुण : प्राविधिक शिक्षा।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1-उपेंद्र तिवारी : खेल, युवा कल्याण। पंचायती राज मंत्री से सम्बद्ध।
2-डॉ. धर्म सिंह सैनी : आयुष, मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
3-स्वाती सिंह : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
4-नीलकंठ तिवारी : पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य। मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
5. कपिल देव अग्रवाल : व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास।
6- सतीश द्विवेदी : बेसिक शिक्षा।
7-अशोक कटारिया : परिवहन। संसदीय कार्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
8-श्रीराम चौहान : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात।
9-रविंद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन।

राज्य मंत्री

1-गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा।
2-जयप्रकाश निषाद : पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
3-जयकुमार सिंह जैकी : मुख्यमंत्री से सम्बद्ध।
4-अतुल गर्ग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
5-रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह : मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
6-मोहसिन रजा : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री।
7-गिरीश चंद्र यादव : मुख्यमंत्री से सम्बद्ध।
8-बलदेव औलख : जल शक्ति।
9-मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन।
10-संदीप सिंह : वित्त व चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा।
11-सुरेश पासी : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
12-अनिल शर्मा : वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान।
13-महेश गुप्ता : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
14-आनंद स्वरूप शुक्ला : संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास।
15-विजय कश्यप : मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
16-डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
17-लाखन सिंह राजपूत : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
18-नीलिमा कटियार : उच्च शिक्षा तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी।
19-उदयभान सिंह : एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग व निर्यात प्रोत्साहन।
20-चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय : लोकनिर्माण।
21-रमाशंकर सिंह पटेल : ऊर्जा, अतिरिक्त उर्जा स्रोत।
22-अजित सिंह पाल : इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।