Breaking News

झारखंड विधानसभा चुनाव में, ये बनी प्रदेश की सबसे हाट सीट

जमशेदपुर, झारखंड विधानसभा चुनाव में, एक विधान सभा सीट प्रदेश की सबसे हाट सीट बन गयी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर ;पूर्व सबसे हॉट-सीट बन गयी है जहां एक ओर इस सीट से पांच बार के विधायक और प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं वहीं उनका सामना राज्य मंत्रिमंडल के उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी सरयू राय से है।

मुख्यमंत्री श्री दास और सरयू राय दोनों ने आज इस सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन भी था। इस सीट पर 07 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। हालांकिए नामांकन दाखिल करने से पूर्व सरयू राय ने भाजपा के साथ ही मंत्री और विधायक पद सेे भी अपना इस्तीफा दे दिया।

श्री राय ने इस सीट के अलावा जमशेदपुर ;पश्चिम की अपनी सीटिंग सीट से भी नामांकन दाखिल किया। जमशेदपुर ;पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव बल्लभ और जमशेदपुर ;पश्चिम से बन्ना गुप्ता ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

हाई.प्रोफाइल नामांकन के मद्देनजर उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी और सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त कार्यालय और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान 10 उम्मीदवारों ने अपना जुलूस निकालने की अनुमति ली थी इसलिए प्रशासन ने विशेष उपाय किए थे।

जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम उन 20 सीटों में से हैं जहां 07 दिसंबर 2019 को दूसरे चरण में मतदान होगा।