Breaking News

झारखंड विधानसभा चुनाव में, तीसरे चरण की इन 17 सीटों के लिए मतदान शुरू

रांची,  झारखंड में विधानसभा की 81 में से तृतीय चरण की 17 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने  बताया कि तीसरे चरण के लिए कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया (सुरक्षित), धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (सु), रांची, हटिया और कांके (सु) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

बिग बॉस 13 इस वजह से छोड़ देंगे सलमान खान..?

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने किया ये ऐलान

इन सत्रह सीटों में से बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीट के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति का समय अपराह्न तीन और पांच बजे तक है, वहां उस समय तक मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर टीवी सीरीज, 17 दिसंबर से एंड टीवी पर प्रसारित

2000 रुपये का नोट होने वाला हैं बंद..? सरकार ने संसद में दिया बड़ा बयान

इस चरण में 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए हैं। इनके भागय का फैसला 5606743 मतदाता आज शाम बजे तक 7016 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकारी का प्रयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर देंगे। मतदाताओं में 2932657 पुरुष, 2673991 महिला और 95 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में 1293 और ग्रामीण इलाकों में 5723 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2014 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है वहीं 329 आदर्श मतदान केंद्र और 44 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पापा बन गए कॉमेडियन कपिल शर्मा, घर आई नन्‍ही परी

फिल्म पानीपत के विरोध मे, ब्राह्मण महासभा भी उतरी विरोध में

यात्रियों से भरा विमान हुआ लापता…..

फिर आपस में लड़े जवान, एक अधिकारी समेत कई लोगो की मौत…

इस मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,बढ़ेगा वेतन….

आमिर खान की बेटी का लेटेस्ट हॉट फोटो शूट का अनोखा अंदाज 

सपना चौधरी ने घूंघट की आड़ में लगाएं जबरदस्त ठुमके

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए लापता,लगे पोस्टर……