सुनहरे धागों के साथ बुना गया है ‘नाटी पिंकी का 50 किलो का लाल लहंगा

नई दिल्ली, हाल ही में कलर्स टीवी पर नया शो ‘नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी’ शुरु हुआ है ये शो एक नाटी यानि कद में छोटी लड़की की दिलचस्प कहानी की वजह से चर्चा में बना हुआ हैं अपने नाटे कद की वजह से कैसे उसे समाज में काफी आलोचना का शिकार होना पड़ता है लेकिन वो अपनी खूबियों की वजह से हर किसी का दिल जीत लेती है। इस शो में नाटी पिंकी का कद को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है वहीँ दूसरी तरफ उन्होंने 50 किलो का लहंगा पहनकर हर किसी का दिल जीत लिया, उनका ये लहंगा आकर्षक केन्द्र बन रहा है।

शो में अभिनेत्री रिया शुक्ला नाटी पिंकी का किरदार निभा रही है। इस शो में इन दिनों शादी का सीन चल रहा है जहां पिंकीं और गगन की शादी हो रही है।  पिंकी ने शो में अपनी शादी के समय 50 किलों का खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना हैं। इस लहंगे को सुनहरे धागों के साथ बुना गया है, जो गगन और पिंकी की शादी की शूटिंग के दौरान मुख्य आकर्षण रहा है।

‘नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी’ शो का प्रमोशन बड़े लेवल पर किया गया था। जब से इस शो का प्रोमो लॉन्च हुआ है तभी से एक कम लंबाई वाली लड़की की प्रेम कहानी की खूब चर्चा होती रही है। इस शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है।इसकी कहानी लोगों को पसंद आ रही है। इसमें अभिनेत्री रिया शुक्ला को पिंकी के किरदार में देखा जा रहा है। शो में इस समय पिंकी और उसके प्रेमी गगन की शादी की चर्चा जोरों पर है, और कई पारंपरिक समारोह चल रहे हैं। पिंकी अपने व्यक्तित्व के साथ करिश्मा बिखेर रही है, और वह अपने शादी समारोह के लिए उज्ज्वल और रंगीन कपड़े पहने हुए भी दिखाई दे रही है।

आभा यादव

Related Articles

Back to top button