Breaking News

देश के 6 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में, कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों मे वृद्धि

नयी दिल्ली,  पिछले 24 घंटों के दौरान देश के छह राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों की वृद्धि हुयी है, जिनमें सबसे अधिक मामले बिहार तथा लद्दाख में बढ़े हैं।

इस दौरान बिहार में जहां सर्वाधिक 75 मामले बढ़े, वहीं लद्दाख में 50, झारखंड में 23, मेघालय में 15, जम्मू-कश्मीर में सात, सिक्किम में पांच तथा मिजोरम में एक सक्रिय मामला बढ़ा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ तीन लाख पांच हजार से अधिक हो गयी है जबकि 99.06 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.50 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,49,218 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान-निकोबार—-54——4830—– 62

आंध्र प्रदेश———– 3238—–872266—7108

अरुणाचल प्रदेश—— 97——-16566—– 56

असम—————— 3210—-211992—-1049

बिहार—————– 4945—- 245874—-1400

चंडीगढ़————— 372——–19109——318

छत्तीसगढ़———— 11344—– 265788—- 3375

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव————– 11——— 3365——– 2

दिल्ली—————— 5358——–610039—-10557

गोवा——————– 930——— 49466—— 739

गुजरात—————- 9663——— 231800—– 4309

हरियाणा————– 3314———- 256386—— 2911

हिमाचल प्रदेश——- 2394———- 52140——- 936

जम्मू- कश्मीर——— 3016———- 116327—- 1884

झारखंड————– 1682————112529—–1030

कर्नाटक————- 11077———– 897200—–12096

केरल————— 65238———— 697591——3095

लद्दाख —————245————– 9153———-127

मध्य प्रदेश———- 9222————– 229731—— 3618

महाराष्ट्र ————-53231————-1832825—— 49580

मणिपुर————- 1108—————-26742———-356

मेघालय————- 164—————–13142———-139

मिजोरम————- 111—————–4100———– 8

नागालैंड———— 191—————–11659——— 79

ओडिशा ————2257————— 325733——–1876

पुड्डुचेरी———– 366—————– 37165——— 633

पंजाब————– 3517—————–157904—— 5349

राजस्थान———- 9223—————– 296929——-2700

सिक्किम———- 534——————- 5238——— 128

तमिलनाडु——– 8380——————-798420—– 12135

तेलंगाना———- 5571——————– 279991—– 1546

त्रिपुरा————- 96———————– 32795—— 385

उत्तराखंड——- 4577———————- 85189—– 1515

उत्तर प्रदेश—— 13831——————– 564541—–8379

पश्चिम बंगाल—– 11616——————- 531862—– 9738

कुल—————-250183—————– 9906387—-149218