Breaking News

भारत दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश बना

covid19india.org के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। लगातार दूसरे दिन 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई।

नई दिल्ली, भारत दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है।

भारत मरीजों के मामले में स्पेन (2.89 लाख) और ब्रिटेन (2.91 लाख) से आगे निकल गया। भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में स्पेन और ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

दुनिया के टॉप-7 संक्रमित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत, ब्रिटेन, स्पेन और इटली हैं। लेकिन रिकवरी रेट में भारत अभी अमेरिका से बेहतर है। यहां मरीजों के ठीक होने की दर 39.12% है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 49.21% हो गई है।

ब्राजील में 51.14%, रूस में 51.97%, इटली में 72% रिकवरी रेट है। ब्रिटेन और स्पेन ने कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। इस वजह से इन दोनों देशों का रिकवरी रेट पता नहीं चल सका है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, “यहां तक ​​कि भारत WHO की कम्‍युनिटी स्‍प्रेड की परिभाषा भी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भारत में कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा. शब्‍द ‘कम्‍युनिटी स्‍प्रेड’ को लेकर काफी बहस की स्थिति है।