Breaking News

कानपुर मे चला सघन चेकिंग अभियान, महिला चौकी इंचार्ज ने खुद संभाला मोर्चा

कानपुर,  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कानपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कानपुर में आगामी 20 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव से पहले  प्रशासन व  पुलिस ने  बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया।

इसी क्रम में, किदवई नगर क्षेत्र के संजय वन रोड, एच ब्लॉक चौराहे पर प्रशासन द्वारा गाड़ियों की गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में संजय वन चौकी इंचार्ज ललिता चौहान ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौजूद होकर तलाशी अभियान का नेतृत्व किया। वाहनों  की सघन चेकिंग की गई। वाहन सवार के संदिग्ध स्थिति में होने पर गहन पूछताछ भी की गई ।