Breaking News

दीपावली पर आपके सेहत की इस तरह रक्षा करेगा गुड़, जानिये इसके फायदे

प्रदूषण के कारण लोगों को सबसे ज्यादा तकलीफ सांस लेने में होती है। जहरीली हवा के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कई बार दम घुटने का एहसास होता है। इन हालात में गुड़ के प्रयोग से राहत पाई जा सकती है। दरअसल, गुड़ प्राकृतिक रूप से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और गंदगी को साफ करता है। यह पाचन में मदद करता है। साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है।