करिश्मा कपूर मास्टरशेफ इंडिया में हुईं भावुक, कपूर खानदान की यादों ने रुला दिया

मुंबई, लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया में इस बार दर्शकों को एक खास और भावुक एपिसोड देखने को मिलेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की मौजूदगी ने शो को ग्लैमर और इमोशन दोनों से भर दिया।
इस हफ्ते मास्टरशेफ इंडिया दर्शकों के लिए एक बेहद खास और भावुक एपिसोड लेकर आ रहा है। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट के तौर पर मास्टरशेफ इंडिया के किचन में नज़र आएंगी। इस एपिसोड में बॉलीवुड की विरासत, पारिवारिक यादें और पारंपरिक खाने का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा, जहां कपूर खानदान के पसंदीदा व्यंजनों को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया जाएगा।
कपूर खानदान की विरासत से प्रेरित अनोखा चैलेंज
करिश्मा कपूर का स्वागत शो के जज— शेफ रणवीर बराड़, शेफ विकास खन्ना और शेफ कुणाल कपूर—ने गर्मजोशी से किया। चैलेंज की शुरुआत करते हुए शेफ रणवीर बराड़ ने बताया कि कंटेस्टेंट्स को कपूर परिवार की फूड विरासत से प्रेरित एक ऐसी डिश तैयार करनी है, जिसमें क्लासिक भारतीय स्वाद और मास्टरशेफ-लेवल प्रेज़ेंटेशन साफ नज़र आए।
परंपरा और क्रिएटिविटी का स्वादिष्ट मेल
इस खास टास्क में कंटेस्टेंट्स को कपूर खानदान की मशहूर पारंपरिक डिश को नए और इनोवेटिव अंदाज़ में पेश करना था। परंपरा और क्रिएटिविटी के इस मेल ने किचन को स्वाद, खुशबू और इमोशन्स से भर दिया।
एक्टिंग हमारा पहला प्यार है, खाना दूसरा
अपने परिवार और खाने के गहरे रिश्ते पर बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा, “एक्टिंग हमारा पहला प्यार है और हमारा दूसरा प्यार खाना है।”
उन्होंने बताया कि कपूर परिवार में खाना सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह प्यार, यादों और साथ बिताए पलों का प्रतीक है।
देशभर के कंटेस्टेंट्स की कहानियों ने बनाया एपिसोड खास
करिश्मा ने आगे कहा कि मास्टरशेफ इंडिया का किचन उन्हें इसलिए खास लगता है क्योंकि यहां देश के हर कोने से आए कंटेस्टेंट्स अपनी अपनी कहानियां, संस्कृति और स्वाद लेकर आते हैं, जो इस शो को एक सच्चा सेलिब्रेशन बनाता है।
डिश चखते ही भावुक हुईं करिश्मा कपूर
जैसे ही करिश्मा कपूर ने कंटेस्टेंट्स की मेहनत से बनाई गई डिश का स्वाद लिया, उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “राज कपूर, ऋषि जी और रणबीर यहाँ होते तो उन्हें भी बहुत पसंद आता। Lolo love”
संस्कृति, परिवार और जुनून का जश्न
ग्लैमर, इमोशन और खाने की कला से सजा यह खास एपिसोड मास्टरशेफ इंडिया के मूल विचार को और मज़बूत करता है—जहां संस्कृति, परिवार और जुनून को सेलिब्रेट किया जाता है। यह एपिसोड भारतीय विरासत और स्वाद की आत्मा को खूबसूरती से दर्शाता है।





