Breaking News

पुष्पेन्द्र की हत्या के विरोध मे सपा का कई जिलों मे प्रदर्शन शुरू, फूंके मुख्यमंत्री के पुतले

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ता पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर में मारे जाने के विरोध में कई जिलों मे प्रदर्शन शुरू हो गया है।

समाजवादी पार्टी की मांग है कि आरोपी एसओ पर 302 का केस दर्ज किया जाए।

घटना की हाईकोर्ट के माननीय सिटिंग जज से जांच कराई जाए।

जिसने हत्या की उसे जेल भेजा जाए।

सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।

इस दौरान एक कार्यकर्ता पुतले से भड़की आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने चार सपाइयों को हिरासत में लिया है। कोतवाली निरीक्षक महेश पांडेय ने बताया कि 4 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

बिना किसी इन्फॉर्मेशन के सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहे थे।

इसी तरह झांसी मे सपा कार्यकर्ताओं ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध जताया।
बैरिया तिराहे पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
सपाईयों का नेतृत्व कर रहे सपा के बैरिया विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मुन्ना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
पुलिस चुन-चुन कर सपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
पुष्पेन्द्र यादव सपा के कार्यकर्ता थे पुलिस उन्हें उठाकर ले गई और उनका फर्जी एनकाउंटर कर दिया।
सपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह कहा कि पार्टी सीबीआई जांच की मांग कर रही है, अगर निष्पक्ष जांच नही हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर अजय सिंह, वीरेंद्र यादव, चन्द्रशेखर यादव, संजय यादव, कामेश्वर यादव आदि रहे।