Breaking News

कांग्रेस मे बड़ा परिवर्तन, केशव चंद यादव हुये, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन मे बड़ा  परिवर्तन करते हुये पार्टी के दो प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां कर दी है। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

वैवाहिक रस्मों के बीच बाबा रामदेव ने तेजप्रताप यादव को दिया आशीर्वाद तो लालू यादव को ये सलाह

खुशखबरी, अब एक काल पर मिलेगा चोरी हुआ या खोया हुआ मोबाइल

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया। राहुल गांधी ने केशव चंद यादव को भारतीय युवा कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीनिवास बी.वी. को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कैशव चंद्र यादव दिसंबर 2014 से युवा कांग्रेस (युकां) की कमान संभाल रहे पंजाब से एमएलए राजा अमरिंदर सिंह बरार का स्थान लेंगे। अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘पार्टी अमरिंदर सिंह राजा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती है।’’

 वरिष्ठ आईपीएस अफसर हिमांशु राय ने की आत्महत्या

पत्रकार उपेन्द्र राय के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज , कई जगहों पर ईडी ने की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखने वाले केशव चंद यादव  युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका में थे। बताया जाता है कि इस पद पर कई दावेदार थे, लेकिन यादव के लंबे संगठनात्मक अनुभवों ने उन्हें यह जिम्मेदारी दिलाई है। भारतीय युवा कांग्रेस में महासचिव रहते हुए उन्होंने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ के प्रभारी की भूमिका निभाई।  इसके अलावा, हालिया कई राज्यों के चुनाव में यूथ कांग्रेस की ओर उनकी अहम भूमिका रही है।

उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस पार्टी ने मिलाया कांग्रेस से हाथ

भाजपा सांसद का सरकार पर बड़ा आरोप-असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए, जिन्ना की बात की जा रही

 केशव चंद्र यादव का मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी रहते हुये मध्य प्रदेश के सभी जिलों के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संबंध रहा है। उनकी नियुक्ति का असर मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा, इस कारण  युवा कांग्रेस के कोटे से जितने भी टिकट दिए जाएंगे यह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के स्तर पर ही तय होगा।

ओबीसी नेता छगन भुजबल ने आज पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की

दिन दहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्‍या…..

इसके साथ ही श्रीनिवास बी.वी को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वे कर्नाटक के भद्रावती से हैं। श्रीनिवास मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी भी हैं। वह युवा कांग्रेस में महासचिव की भूमिका में थे।  राहुल गांधी  ने क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए उत्तर भारत से केशव और दक्षिण से श्रीनिवास को मौका दिया है। केशव यूपी से आते हैं और पार्टी को लगता है कि इससे वहां युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी।

मायावती-अखिलेश यादव की बैठक पर टिकी सबकी निगाहें, यह होंगे खास मुद्दे..

हाईकोर्ट से लालू यादव को मिली जमानत

BJP सांसद का मोदी पर तंज, PM बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता….

शिवपाल यादव ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का बताया मूल मंत्र…..

मुलायम सिंह यादव की दत्तक पुत्री की हत्या

अखिलेश और डिंपल के नाम व फोटो से बने फर्जी अकाउंट से डाली आपत्तिजनक पोस्ट

योगी सरकार  के कैबिनेट मंत्री का बड़ा खुलासा- यूपी में जातिवाद चरम पर..

बीजेपी के पूर्व एमएलसी समेत कश्यप समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन

वकील की हत्या पर अखिलेश यादव की योगी सरकार की कार्यशैली पर अहम टिप्पणी

मुख्य सचिव, डीजीपी तथा प्रमुख सचिव गृह शहर मे मौजूद, वकील की हत्या कर भाग निकले अपराधी

सहारनपुर-भीम आर्मी कार्यकर्ता का हुआ अंतिम संस्कार, भीम आर्मी का धरना जारी