Breaking News

जानिए क्यों है आज का दिन खास, जानें आज का इतिहास

नयी दिल्ली , भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:-
1755 – पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में ट्राम सेवा सियालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत हुआ। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1948 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार का जन्म।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954 – फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973 – बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश साइप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979 – बोलीविया में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1998 – बंगलादेश की राजधानी ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिली।
2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
2003 – इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलिकाॅप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मौत।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में तेज गेंदबाज शोएब अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।