Breaking News

उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखिये पूरी सूची

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दस आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। ट्रांसफर  किये गये अधिकारियों की सूची इस प्रकार है-

अरविंद कुमार बने अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास

राधा एस चौहान बनी अपर मुख्य सचिव, वित्त 

संजीव मित्तल को वित्त विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, वाणिज्यकर बनाया

रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव, नगर विकास बने

दीपक कुमार से नगर विकास हटा प्रमुख सचिव आवास बने रहेंगे

आलोक कुमार प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बने

चीफ सेक्रेटरी को आईआईडीसी का भी चार्ज दिया गया

आलोक सिन्हा से वाणिज्यकर विभाग हटा

एम देवराज बिजली के नए चेयरमैन बने, प्रमुख सचिव ऊर्जा भी बने रहेंगे

आलोक कुमार तृतीय सचिव तकनीकी शिक्षा,

(मुख्यमंत्री के सचिव हैं आलोक कुमार तृतीय)