भालचंद्र यादव के निधन पर नेताओं ने जताया शोक , बिडहर घाट पर होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ, पूर्व सांसद भालचंद्र यादव का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में  देहांत हो गया।

पूर्व सांसद भालचंद्र यादव लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

वे पूर्वांचल के युवाओं, बुजुर्गों के दिलों पर राज करने के साथ ही गरीबों के मसीहा कहे जाते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक छा गया। घर वाले उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से लेकर चल चुके हैं।

आज शनिवार को सरयू के बिडहर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किसान रामसहाय के घर 1956 में जन्मे भालचंद चार भाइयों मे दूसरे नंबर के थे।

परिवार में पत्नी फूला देवी, बेटे प्रमोद यादव, सुबोध यादव और विवाहित बेटी विभा यादव हैं।

सात बार सांसद का चुनाव लड़ चुके भालचंद ने 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।

पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

मायावती ने कहा कि-

यूपी के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से 2004 में बीएसपी के सांसद रहे श्री भालचन्द्र यादव के आज असामयिक निधन की खबर अति-दुःखद।
वे पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे। उनके निधन से संत कबीर नगर आदि पूर्वांचल क्षेत्र में शोक की लहर।
उनके परिवार व मित्रों के प्रति गहरी संवेदना

प्रगितिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव जी के निधन की सूचना से स्तब्ध व आहत हूं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।’

Shivpal Singh Yadav

@shivpalsinghyad

पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव जी के निधन की सूचना से स्तब्ध व आहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button