Breaking News

प्रसपा महासचिव अशोक यादव के नेतृत्व में, किसान कानूनों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने किसान कानूनों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव अशोक  यादव के नेतृत्व में कानपुर नगर में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन सौंपा । इस दौरान पुलिस से कई बार उनकी तीखी झड़पें हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रसपा के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस ने  इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया था। दोपहर  जुलूस के रूप में पार्टी के पदाधिकारी आगे बढ़े तो भारी संख्या में मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान हुई सभा में प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा कि सरकार अगर यह किसान विरोधी बिल वापस नहीं लेती तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का  बकाया धन है जिसे जल्द से जल्द किसानों को भुगतान किया जाए । अगर हमारी मांगे सरकार नहीं मानती है। तो हम वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
प्रसपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति,  महासचिव यादव, राजीव मिश्रा, जगरूप सिंह यादव, विनय यादव आदि  ने भी सभा को संबोधित किया।  प्रदर्शन में प्रसपा के सभी अनुषांगिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।