Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी को लगा बड़ा झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना

मुंबई, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन में तीन बार की चैंपियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा झटका लगा है। उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद  आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना उठाना पड़ा है।

धोनी की चेन्नई टीम को 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सात विकेट की हार के साथ धीमे ओवर रेट के लिए दोषी करार दिया गया। टीम का आचार संहिता उल्लंघन का यह पहला मामला था इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

धोनी को आईपीएल द्वारा निर्धारित समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं करने के चलते यह जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने इस बार समय की पाबंदी को लेकर नियमों को सख्त किया है। अब चूंकि यह सीजन की पहली गलती है इसलिए धोनी को सिर्फ आर्थिक जुर्माना देना पड़ा है।
आईपीएल के नए नियमों के तहत इस सीजन में टीमों को 90 मिनट में 20 ओवर पूरे करने ही हैं। यानी उनकी ओवर-रेट 14.1 होनी चाहिए। इसे पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।