Breaking News

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 7 उपाध्यक्ष 8 महासचिव 24 सचिव नियुक्त

नयी दिल्ली , कांग्रेस ने राजस्थान प्रदेश इकाई के लिए आज सात उपाध्यक्ष, आठ महासचिव तथा 24 सचिव नियुक्त किए है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने  बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी नामों को मंजूरी दी है तथा नए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद ग्रहण करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, महेंद्र जीत सिंह मालवीय, श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी तथा रामलाल जाट को प्रदेश् इकाई का नया उपाध्यक्ष बनाया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस में आठ महासचिव बनाए हैं जिनमें जीआर खटाना, हकीम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राजेश पारीक, श्रीमती रीता चौधरी और वेद सोलंकी शामिल है।