Breaking News

यूपी मे बड़ा फेरबदल, कई जिलों के डीएम व कमिश्नर सहित महत्वपूर्ण अफसर बदले

लखनऊ,  यूपी मे ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। कई जिलों के डीएम व कमिश्नर सहित महत्वपूर्ण अफसर बदल दिये गयें हैं।
यूपी में  मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। लेकिन औपचारिक तौर पर तबादलों की जानकारी नहीं दी गई है।
छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए गए हैं।  राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के  सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।  आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।  अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।