Breaking News

बसपा के कई दिग्गज सपा मे शामिल,अखिलेश यादव बोले, 22 में सिर्फ बाइसिकिल

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी के कई नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये ।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलग-अलग दलों से आए नेताओं का स्वागत करने के बाद मीडिया को संबोधित करते
हुये कहा कि 22 (2022) में सिर्फ बाइसिकिल ही चलेगी।
आज सपा मुख्यालय मे बसपा के पूर्व सांसद बलिहारी बाबू व पूर्व एमएलसी तिलक चंद अहिरवार व फेरन अहिरवार, अनिल अहीरवाल, बसपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए।
बसपा के कॉर्डिनेटर रहे तिलक चंद अहिरवार ने कहा कि बसपा की गलत नीतियों व अपमान के कारण उन्होने बसपा छोड़ दी है।
अखिलेश यादव ने  समाजवादी पार्टी मे शामिल नेताओं का स्वागत किया और कहा कि हमें इन सभी के अनुभवों का लाभ मिलेगा और हम 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे और प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे।

उन्होने कहा कि यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 351 सीटें जीतेंगे। 22  में सिर्फ बाइसिकिल ही चलेगी।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुये कहा कि भाजपा के लोग झूठ फैलाकर 300 से ज्यादा सीट जीत सकते हैं। हम सच के साथ चलकर 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
देश के टाप स्मार्ट शहरों मे यूपी ने मारी बाजी, नगर विकास मंत्री का खास एलान
उन्होंने  कहा कि आज समाजवाद को लेकर नई-नई परिभाषाएं गढ़ी जा रही हैं। भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग समाजवाद से घृणा करते हैं। ये ध्यान रखें जो लोग समाजवाद से डरते हैं वो मानवता से डरते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को अधिकार व सम्मान देता है। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। वो संविधान पर हमला कर रहे हैं। समाजवाद हमारे देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करता है।