Breaking News

मुरादाबाद मंडल ने बनाया रिकार्ड, एक ही दिन में इतने करोड़ पौधे रोपे

मुरादाबाद , उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में रविवार को एक ही दिन में एक करोड़ 30 लाख 71 हजार 325 पौधे रोपे गये।

ऐतिहासिक पौधरोपण अभियान की शुरुआत पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने की जबकि मंत्री बल्‍‍‍‍‍देव सिंह औलख समेत डीएम आदि ने भी पौधे रोपे। वन संरक्षक ने बताया कि यह पहला ऐसा अवसर है, जब मुरादाबाद मंडल में एक साथ एक ही दिन एक करोड़ 30 लाख 71 हजार 325 पौध रोपे जा रहे हैं। इसके तहत मुरादाबाद में 6,16,000, सम्भल में 2,59,380, अमरोहा में 13,45,500, रामपुर में 4,31,290, बिजनौर में 11,21,800 व नजीबाबाद में 11,78, 550 पौध वन विभाग द्वारा लगाया गया।

इसके अलावा 89,18,805 पौध लगाने की जिम्मेदारी अन्य विभागों को लगाने को दी गई। अन्य विभाग द्वारा मुरादाबाद में 14,28015, सम्भल में 15,07,390, अमरोहा में 15,18,130, रामपुर में 14,67,971, बिजनौर में 29,97,300 पौध लगाए गये। 8918805 पूरे मंडल में कुल 49,52,520 पौध वन विभाग द्वारा लगाए गये हैं। प्रदेश के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने माटखेड़ा मार्ग स्थित भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में पौधोरोपण किया।