Breaking News

विश्व में एक दिन में पांच लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित

नयी दिल्ली,  दुनिया में बीते एक दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इस दौरान 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। जिनमें ब्राजील में अकेले चार हजार से अधिक मौत दर्ज की गई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में एक दिन में पांच लाख 93 हजार 332 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132300599 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 लाख 71 हजार 781 हो गयी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां सँक्रमितों की सँख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ आठ लाख 45 हजार 912 हो गई है जबकि पांच लाख 56 हजार 509 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक एक करोड़ 31 लाख 580 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 36 हजार 947 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है।

शीर्ष तीन देशों के बाद सँक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 49.02 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 97,431 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 99,431 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.79 लाख के करीब पहुंच गयी है और 1,27,126 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सँक्रमितों की संख्या करीब 36.86 लाख हो गई है और 111,747 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक करीब 35.79 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 32,667 लाेगों ने जान गवाँई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 75,911 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.09 लाख हो गई है और 77,245 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 24.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,524 लोगों ने जान गवाँई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 24.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,634 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 24.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 55,065 लोग जान गवाँ चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,04,985 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में कोरोना वायरस से 19.63 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 63,506 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.20 लाख के करीब पहुंच गयी है और 36,692 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.52 लाख से ज्यादा लोग सँक्रमित हो चुके हैं और 52,032 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7,00,188 लोग सँक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,026 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,51,652 लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के सँक्रमण से 9,384 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोराेना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

राम