Breaking News

देश के इन राज्यों में हुई एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत

नयी दिल्ली , देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में सर्वाधिक मौतें हुयी हैं। इस दौरान में महाराष्ट्र में 127, पश्चिम बंगाल में 59 और छत्तीसगढ़ तथा कर्नाटक में क्रमशः 49-49 मरीजों की मृत्यु हुयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना को मात देने वालों की दर 91.34 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.49 प्रतिशत तथा संक्रिय मामलों की दर 7.16 फीसदी हो गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 48,268 नये मामले सामने आये। यह लगातार छठा दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं। गत 24 घंटे में इस संक्रमण से 59,454 लोग स्वस्थ हुए है और 551 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 81.37 लाख से अधिक संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 74.33 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,21,641 लाख लोगों की मृत्यु हुयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत
अंडमान-निकोबार—- 182——–4076——59
आंध्र प्रदेश———— 25514—–788375—- 6676
अरुणाचल प्रदेश—– 1938——-12777—— 37
असम—————- 10421——194668—– 926
बिहार —————-7897——- 206346——1084
चंडीगढ़————– -657———13469——- 225
छत्तीसगढ़———– 22350——-160918—— 2038
दादरा-नगर हवेली
दमन- दीव———- 49———— 3197———–2
दिल्ली————— 32363——–342811——- 6470
गोवा—————– 2405 ———40409——– 602
गुजरात————- 13168———154968——– 3711
हरियाणा———— 11851——–151839——— 1777
हिमाचल प्रदेश—— 2891———-18595——– 312
जम्मू-कश्मीर——- 6835———– 86024——- 1471
झारखंड———— 5196———– 95208——- 883
कर्नाटक————- 59518——– 749740—— 11140
केरल—————- 90671——– 332994——- 1457
लद्दाख————— 627———– 5493———- 74
मध्य प्रदेश———- 9294 ———158455——— 2941
महाराष्ट्र————- 125971——- 1503050—— 43837
मणिपुर———— -4303———- 13805———– 164
मेघालय————- 1170———– 8125———– 87
मिजोरम———— 437————– 2284———- 26
नागालैंड———– 1598————- 7308———- 39
ओडिशा———– 13500————- 273838——–1308
पुड्डुचेरी——— 3739————– 30577———– 592
पंजाब————- 4101————– 124870———- 4187
राजस्थान——— 15251—————178064——— 1898
सिक्किम———– 254—————- 3591———— 68
तमिलनाडु——– 23532————– 687388——– 11091
तेलंगाना——— 18409—————– 218887—— 1336
त्रिपुरा———— 1493——————28878——— 346
उत्तराखंड———- 3634—————- 57270——– 1011
उत्तर प्रदेश———– 24431———— 448644——- 7007
पश्चिम बंगाल———- 36999———– 325888——– 6784
कुल——————-582649———– 7432829——–121641