Breaking News

देश मे कोरोना के सर्वाधिक नये मामले सामने आये, ये है राज्यवार स्थिति?

कोरोना से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में, दूसरे स्थान पर दिल्ली

नयी दिल्ली, देश मे पहली बार कोरोना के सर्वाधिक नये मामले सामने आयें हैं?

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,922 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,73,105 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 14,894 लोगों की मौत हुई है तथा 2,71,697 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,86,514 सक्रिय मामले हैं।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण सबसे अधिक 6,739 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जबकि दिल्ली 2,365 और गुजरात 1,735 लोगों की मौत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए…. मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….13………….43………..0…………56

आंध्र प्रदेश …………………..5428……..4779………124……..10331

अरुणाचल प्रदेश ………………120 …………38………..0…………158

असम …………………………2231…….3958 ………..9………6198

बिहार …………………………2039…….6113……….57………8209

चंडीगढ़……………….. ………..91………..323………..6……….420

छत्तीसगढ़…………….. ……….780……..1627 ……….12……..2419

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव……… …………90………….30 ……….0…………120

दिल्ली……………………. ..26588……..41437…..2365…..70390

गोवा………………………. …..660…………289……..2………..951

गुजरात………………….. …..6120……..21088….1735……28943

हरियाणा………………………4897……….6925…….188 ……12010

हिमाचल प्रदेश…………………332…………466……….8……….806

जम्मू-कश्मीर…………………2516……….3818 ……..88……..6422

झारखंड…………………………626………1570………11……..2207

कर्नाटक……………………….3803………6151…….164…….10118

केरल………………………….1693……….1888………22…….3603

लद्दाख…………………………..666…………274……….1………941

मध्य प्रदेश …………………..2441………..9473……534…..12448

महाराष्ट्र……………………..62369………73792….6739… 142900

मणिपुर…………………………642…………..328……….0……..970

मेघालय……………… ………..3 …………….42………1………..46

मिजोरम………………. ……..123 ………………19…………0……..142

नागालैंड……………… ……….199…………….148 ……….0……..347

ओडिशा……………….. …..1612…………..4123 ……….17…..5752

पुड्डुचेरी…………………………276……………176 ………….9……461

पंजाब……………….. ……..1415………….3099………..113…4627

राजस्थान……………………3023………..12611……….375…16009

सिक्किम………………………..45 ……………39………….0……….84

तमिलनाडु…………………28839……….37763………866 ….67468

तेलंगाना……………………..5858…………4361……….225…..10444

त्रिपुरा………………………….361…………..897………….1…….1259

उत्तराखंड……………………..867…………1721………..35…….2623

उत्तर प्रदेश………………….6375………..12586 ……..596……19557

पश्चिम बंगाल………………4880…………9702……..591……15173

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले…………….8493…………….0……………0……..8493

कुल …………………….186514………271697……14894….473105