फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबियत, अस्पताल में हुये भर्ती

लखनऊ, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एकबार फिर अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। उनको 24 घंटे के अंदर दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

मुलायम सिंह यादव शनिवार को डिस्चार्ज होकर घर आए थे लेकिन रविवार को उन्हें दस्त होने लगे। इस पर उन्हें देर शाम शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में सूजन की शिकायत पर गुरुवार को भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हें आराम मिल गया था। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे। रविवार शाम उनकी तबीयत एकबार फिर खराब हो गई।