Breaking News

मुंबई को मिली नई महापौर, भाजपा ने नहीं खड़ा किया अपना उम्मीदवार

मुंबई, मुंबई को  नई महापौर मिल गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर 22 नवंबर को इसकी घोषणा की जायेगी।

मुंबई महापौर चुनाव में, भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया ।

मुंबई की नई महापौर किशोरी पेडनेकर होंगी

शिव सेना की पार्षद किशोरी पेडनेकर को निर्विरोध रूप से मुंबई का महापौर चुन लिया गया लेकिन आधिकारिक तौर पर 22 नवंबर को

इसकी घोषणा की जायेगी।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को ले कर भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना के बीच खींचतान को देखते हुए भाजपा ने मुंबई महापौर चुनाव में

अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया।

किशोरी पेडनेकर के विरूद्ध किसी और उम्मीदवार के नहीं खड़े होने के कारण सुश्री पेडनेकर निर्विरोध महापौर चुन ली गयीं।