Breaking News

मेरठ में मिले नये कोरोना संक्रमित जिनमे नौ महिलायें, एक की हुई मौत

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौ महिलाओं समेत 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद जिले में कोविड.19 संक्रमितों की कुल संख्या 817 पहुंच गई है जबकि एक की मृत्यु हो गई।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड.19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा विश्वास चौधरी ने बताया कि आज कुल 434 नमूने लिये गये थे जिनमें 22 नये कोरोना संक्रमितों में रोहटा से 60 वर्षीय पुरुष,लालकुर्ती से 30 वर्षीय पुरुष,जयभीम नगर से 59 वर्षीय पुरुष,19 वर्षीया युवती,37 वर्षीया महिला,सरधना से 60 वर्षीया महिला, मलियाना से 46 वर्षीय पुरुष,ब्रह्मपुरी से 20 वर्षीया युवती,सात माह का बालक,भगवतपुरा से 22 वर्षीया युवती,सदर बाजार से 63 वर्षीया महिला, खैरनगर से 13 वर्षीय किशोर,नौचन्दी थाने से 26 वर्षीया महिला कांस्टेबिल,हैड कांस्टेबिल 48 वर्षीय पुरुष,40 वर्षीया महिला,18 वर्षीय युवक,नेहरू नगर से 35 वर्षीय पुरुष,थाना भावनपुर के दरोगा 44 वर्षीय पुरुष,कंकरखेड़ा से 63 वर्षीय पुरुष डाक्टर,रजपुरा से 38 वर्षीय पुरुष,रजबन बाजार से 53 वर्षीय पुरुष,आबूलेन से 35 वर्षीया महिला शामिल हैं।

इसके अलावा सिटी गार्डन से 57 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरन आज मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 62 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और कोविड.19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 817 पहुंच गई है। अब तक कुल 518 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और 237 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।