Breaking News

झारखंड में मिला नया कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 106

रांची,झारखंड के जामताड़ा जिले में आज दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश के जामताड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह दूसरा मामला है। राज्य के लिए राहत देने वाली बात यह है कि पिछले 36 घंटे में केवल तीन पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इससे पूर्व सोमवार को सर्वाधिक 20 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राजधानी रांची में कोरोना का हॉटस्पॉट बने हिंदपीढ़ी इलाके में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया था।

प्रदेश में रेड जोन बने रांची जिले में दो विदेशी नागरिक समेत कुल 77, बोकारो में दस, हजारीबाग में तीन, पलामू में तीन, गढ़वा में तीन, सिमडेगा में दो, धनबाद में दो, देवघर में दो, कोडरमा में एक, गिरिडीह में एक और जामताड़ा में दो कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।