Breaking News

नीमच जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले

नीमच , मध्यप्रदेश के नीमच जिले में नौ और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल देररात विभिन्न लैब से 9 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से 5 व्यक्ति नीमच, 1 जावद और 3 व्यक्ति अन्य 3 गांवों के है। इन्हें मिला कर नीमच जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 917 हो गई है। जबकि 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।

जिले में इस महामारी से अब तक 805 व्यक्ति ठीक होकर घर लौट गए है, जबकि 99 व्यक्तियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।