Breaking News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि, 60 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमित 60 लाख के पार, करीब 50 लाख स्वस्थ

नयी दिल्ली , देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार हो गयी है हालांकि अब तक करीब 50 लाख मरीज इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात तक 70,283 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 60,62,337 हो गयी है। इस दौरान 869 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 95,403 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 59,283 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 50 लाख के करीब 49,97,971 हो गयी है।

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,64,716 है, लेकिन कुछ प्रमुख राज्यों की रिपोर्ट आनी शेष है।

महाराष्ट्र 2,73,228 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 104724 लाख मामले और आंध्र प्रदेश में 64,876 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 18,056 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 13,39,232 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में बढ़े है और अब यह 2,73,228 हो गयी है। इस दौरान 13,565 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,30,015 हो गयी है। राज्य में 380 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,571 हो गयी है।