Breaking News

मजबूत संगठन से ही यादव समाज की सेवा का संकल्प पूरा हो सकता हैं: जगदेव सिंह

लखनऊ, मजबूत संगठन से ही यादव समाज की सेवा का संकल्प पूरा हो सकता हैं। यह विचार आज यादव समाज की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने व्यक्त किये।
 यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव की अध्यक्षता मे, संगठन के पूर्वांचल जोन के पांच मंडलों- गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, आजमगढ़और मिर्जापुर के मंडल प्रभारियों सहित इन मंडलों के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की आज समीक्षा बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक मे सदस्यता अभियान और जिला कार्यकारिणी के गठन पर विशेष बल दिया गया।
समीक्षा बैठक के बाद उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये यादव महासभा के  प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मजबूत संगठन से ही हम अपने समाज की सेवा का संकल्प पूरा कर सकतें हैं। उन्होने बताया कि पूरे प्रदेश का दौरा कर यूपी के ज्यादातर जिलों में जिला इकाई के गठन का काम पूरा किया है। शीघ्र ही कुछ बचे हुये जिलों मे भी कार्यकारिणी का गठन हो जायेगा। उनहोने बताया कि पश्चिम जोन की बैठक 31 जनवरी को मथुरा जिले के वृंदावन मे होगी।  इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने कई नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन- पत्र भी प्रदान किये।
कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य और जिला इकाईयों के बेहतर संचालन हेतु गाईडलाईन जारी की जायेंगी। उन्होने शीघ्र ही लखनऊ मे यादव महासभा के प्रदेश कार्यालय के निर्माण की भी आशा जताई।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने यूपी मे यादव समाज पर हो रहे उत्पीड़न और भेदभाव के विरोध में मौन जुलूस निकालने की सलाह दी। साथ ही यूपी और एमपी यादव महासभा की साझा रणनीति बनाने पर भी जोर दिया।
यादव महासभा के  यूपी इकाई की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रभा यादव ने विरोध प्रदर्शनों मे महिलाओं की भागीदारी की बात करते हुये कहा कि महासभा की हर लड़ाई में यादव महासभा की महिला सदस्य भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने के लिये तैयार हैं। सभा को मुख्य रूप से कृष्ण सेना के अध्यक्ष अवधराज यादव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजेश यादव, यादव महासभा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश इकाई के प्रदेश महासचिव दद्दन यादव, नगर अध्यक्ष लखनऊ व पूर्व पार्षद दिनेश यादव,  आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने किया। कार्यक्रम मे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अशोक यादव, प्रदेश महासचिव  सीएल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, प्रदेश सचिव एसपी यादव, प्रदेश सचिव विभा यादव, जिला अध्यक्ष मंजू यादव, माला यादव,  कार्यालय प्रभारी सीपी यादव, लखनऊ मंडल प्रभारी मंशाराम यादव, इंजीनियर विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।