Breaking News

पाकिस्तान ने जनवरी-अगस्त में 3300 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू , जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने चालू वर्ष के पहले आठ महीनों में 3300 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक पाकिस्तान ने 3386 बार संघर्षविराम को उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि जनवरी में 394, फरवरी में 389, मार्च में 454, अप्रैल में 412, मई में 398, जून में 423, जुलाई 482 और अगस्त में 434 बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।

डाटा के अनुसार हालांकि वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में 3479 संघर्षविराम की घटनाएं हुई थी। वर्ष 2018 में राज्य की सीमाओं में 2140 संघर्षविराम की घटनाओं हुई थी। इस दौरान इस महीने की शुरूआत में जम्मू कश्मीर में गुरेज से उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने अत्यधिक संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी जिसमें चार जवान भी शहीद हुए हैं।