प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक, इसलिये करें ये काम- गोरखपुर

लखनऊ,  हमारे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान प्लास्टिक के कूड़े कचरे से हो रहा है। इसलिये सिंगल यूज़ प्लास्टिक या पालीथीन का प्रयोग न करें क्योंकि इसके उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

“गंदगी से आजादी” अभियान के अंतर्गत आज गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड महुइसुधरपुर चौक वार्ड नंबर 65 में  स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान गिनाकर इसके सही निस्तारण की जानकारी दी और अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को इससे अवगत कराएं। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक या पालीथीन का प्रयोग न करें क्योंकि इसके उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे प्लास्टिक न तो डिकंपोज होते हैं और न ही इन्हें जलाया जा सकता है। इनके टुकड़े पर्यावरण में जहरीले रसायन छोड़ते हैं, जो इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक होते हैं। इसके अलावा, सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा बारिश के पानी को जमीन के नीचे जाने से रोकता है, जिससे ग्राउंड वॉटर लेवल में कमी आती है। इसीलिये अब सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी बाजार में यदि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाया गया तो उस पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।