Breaking News

विकास दुबे के राजनीतिक और पुलिस संरक्षकों को भी मिले सजा : मायावती

नयी दिल्ली, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को कहा कि कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के राजनीतिक और पुलिस संरक्षकों को भी सख्त सजा होनी चाहिए।
मायावती ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि जनता को विकास दुबे के माफिया संरक्षकों के गिरफ्तार होने का इंतजार है।

उन्होंने कहा, “ कानपुर-कांड का दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्ततः मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए जाने के बाद अब इसके तमाम आपराधिक साठगांठ और माफियागिरी आदि का पर्दाफाश होने का उत्तर प्रदेश तथा देश की जनता को काफी इन्तजार है।”

बसपा नेता ने मांग की कि कानपुर कांड के षडयंत्रकारियों और संरक्षकों भी सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “ इतना ही नहीं बल्कि जनता को इस बात की भी प्रतीक्षा है कि विकास दुबे के साथ-साथ उसके जघन्य अपराधों सेे जुड़े और संबंधित सभी सरकारी तथा राजनीतिक संरक्षकों एवं षडयंत्रकारियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सख्त सजा जरूर दिलाए।”