जानिये राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के बारे मे, लखनऊ से की करियर की शुरूआत
News85WebSeptember 16, 2019
नयी दिल्ली, सरकार ने राजनीतिक विषयों के पत्रकार अजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव नियुक्त किया।
पचपन वर्षीय अजय कुमार सिंह फिलहाल फर्स्टपोस्ट से जुड़े हुए हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
अजय कुमार सिंह की नियुक्ति संविदा के आधार पर फिलहाल एक साल के लिए या फिर अगले आदेश तक के लिए की गयी है।
अजय कुमार सिंह अशोक मलिक का स्थान लेंगे। मलिक का कार्यकाल जुलाई में ही समाप्त हो गया।
अजय कुमार सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में लखनऊ में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ की।
उन्होंने ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘टेलीग्राफ’ के साथ भी काम किया है।