Breaking News

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने, पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

नई दिल्ली,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित 56 विजेताओं को सम्नानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रहे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। वहीं बाकी बचे हुए लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति ने सरदार सुखदेव सिंह ढ़िंढसा और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया गया। पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, डांसर प्रभुदेवा से लेकर रेस्लर बजरंग पूनिया को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर को मरणोंपरांत पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया। उनकी पत्नी भारती नैयर ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया।

पद्म भूषण सम्मान पानेवालों में इस बार दक्षिण के मशहूर अभिनेता मोहनलाल भी रहे। मोहनलाल को कला क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवॉर्ड मिला। ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को भी पद्मश्री सम्मान खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
इस साल देश के 112 लोगों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया। इनमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। 21 महिलाएं को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है।