Breaking News

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई

जयपुर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री मिश्र को फोन पर जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी शुभकामना में श्री मिश्र के व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामना की।

राज्यपाल के जन्म दिन पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन कर श्री मिश्र को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए श्री मिश्र को उनके जन्म दिन की मंगलकामना और बधाई दी। इनके अलावा उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त डी बी गुप्ता आदि और भी बहुत से राजनीतिज्ञों, अधिकारियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा आज सुबह से ही राज्यपाल को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता सा लगा रहा। राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को जन्म दिन पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।