Breaking News

प्रियंका गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखिये सारे नाम ?

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश  में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची मे प्रियंका गांधी ने  महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी देने के वादे को पूरा किया है।

कांग्रेस की पहली सूची को जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं। कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। उन्होने कहा कि हमारी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं और 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया  है।इन महिलाओं में प्रियंका ने पिछले दिनों कई मामलों में चर्चित रही महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें सबसे अधिक चर्चित नाम उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां का आ रहा है। प्रियंका गांधी ने आशा सिंह को टिकट देते हुए कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ सकें, इसलिए टिकट दिया गया है। हम अत्याचार झेलने वालों की आवाज बनेंगे।

कांग्रेस ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रही सदफ जाफर को भी पार्टी ने अपनी पहली सूची में स्थान दिया है। प्रियंका ने कहा कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है। साथ ही सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और मोनिका मिश्रा को भी टिकट मिला है।