Breaking News

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इस सुपर स्टार का स्टाइल स्टेटमेंट है खास

बर्थडे स्पेशल: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रजनीकांत आज  69वां जन्मदिन हैं. उनका जन्म दिन तमिलनाडु के लोग  खास अंदाज में मनाते हैं।  वे उन्हें  भगवान का दर्जा देते हैं। उन्होंने फिल्मों में अभिनय करके जितना नाम कमाया है, उससे कई ज्यादा शोहरत इन्हें लोगों की भलाई करके मिली है। यही वजह है कि उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन भी एक त्यौहार की तरह मनाते हैं। सुबह से रजनीकांत के फैंस उन्हें बधाई दे रहे है. साथ ही ट्विटर पर भी #HappyBirthdaySuperstar, #HBDThalaivarSuperstarRAJINI, #HappyBirthdayRajinikanth और #HBDSuperstarRajinikanth जैसे हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं।

रजनीकांत ने साऊथ फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी ख़ूब शोहरत हासिल की है। उनकी एक्टिंग के साथ उनका एक्शन भी लाजवाब हैं। उनके लिए फैंस के क्रेज को कौन नहीं जानता। लोग उनके स्टाइल को कॉपी करते है। अपनी एक्टिंग के अलावा रजनीकांत अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं।

आपको बता दे  एक्टर रजनीकांत 12 दिसंबर, 1950 को बंगलुरु में पैदा हुए उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड है। लेकिन वो थलाइवा के नाम से मशहूर है।
उनकी मां का नाम रमाबाई और पिता का नाम रामोजी राव था। रजनीकांत के पिता बंगलुरु में पुलिस कांस्टेबल और मां हाउसवाइफ थीं। जब रजनीकांत चार साल के थे तभी उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गईं. रजनीकांत अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

रजनीकांत ने फिल्मों में आने से पहले कुली, बढ़ई और बस कंडक्टर का काम किया। बस कंडक्टर के रूप में काम करते हुए उनकी तनख्वाह लगभग 750 रुपये थी। बताया जाता है कि बीटीएस की बस में अनोखे ढंग से टिकट काटते हुए एक फिल्म निर्देशक की नजर रजनी पर पड़ी। वहीं से उन्होंने रजनी को अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला कर लिया।

साल 1978 में रिलीज़ हुई तमिल फ़िल्म ‘भैरवी’ में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता काम करने का मौका मिला। उनकी पहली ही फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद रजनीकांत में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साउथ की फ़िल्मों में कदम जमाने के बाद रजनीकांत ने बॉलीवुड का रुख़ किया. रजनीकांत का बॉलीवुड डेब्यू हुआ 1983 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘अंधा कानून’ से। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में काम किया।

रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पौराणिक कन्नड़ नाटकों से की, जिसमें उनकी सबसे प्रमुख भूमिका दुर्योधन की थी। निर्देशक के. बालाचंदर ने उन्हें फिल्म इंस्टीट्यूट में ही एक कन्नड़ नाटक के दौरान देखा था। उसी दिन निर्देशक ने जाने से पहले रजनी को तमिल सीखने के लिए कहा। अपने पाठ्यक्रम के दौरान ही रजनी ने तमिल सीखी।


रजनीकांत की पत्नी लता रंगाचारी उनसे 8 साल छोटी हैं। उनकी पहली मुलाकातब हुई जब लता अपने कॉलेज मैग्जीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लेने आईं। इन दोनों ने साल 1981 में शादी की। लता अब चेन्नई में ‘द आश्रम’ नाम का स्कूल चलाती हैं। इन दोनों की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं।

साल 2007 में आई फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’, रजनीकांत की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए रजनी ने 26 करोड़ रुपये लिए थे। इसी फिल्म ने रजनीकांत को जैकी चैन के बाद एशिया का सबसे ज्यादा पैसे लेने वाला एक्टर बना दिया। इन दिनों रजनीकांत राजनीती में भी काफी सक्रीय हैं। उन्हें ‘पदम् विभूषण’ और ‘पदम् भूषण’ जैसे सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है।

रिपोर्टर आभा यादव