Breaking News

राज्यसभा चुनाव : शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी को लेकर कही ये बड़ी बात

लखनऊ, राज्यसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधान सभा उपचुनाव में भी वे कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रहे हैं। ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ सके।

शिवपाल ने कहा कि वे सेक्यूलर दलों को एकजुट देखना चाहते हैं, ताकि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज को समाप्त किया जा सके। आगे उन्होने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहेंगे तो वे स्वयं और उनके समर्थक विधायक सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।

उन्होने बताया कि पिछले राज्यसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था। अब पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए अखिलेश बात करेंगे तभी हम कुछ निर्णय लेंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम संघर्ष से नहीं घबराते। नौजवानों, किसानों की बदहाल स्थित के लिए हम कोई भी संघर्ष और कुर्बानी के लिए तैयार हैं। अब हमारा एक मात्र लक्ष्य 2022 के चुनाव है। सत्ता पलटे बगैर इस प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर नहीं लौटाया जा सकता।